BLOG

Wednesday, 10 February 2021

सपने पूरे कर छोड़ूंगा !!! ( I will give up my dreams )

 

प्रेरणादायक हिंदी कविताएं ( Inspirational hindi poems)



नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका RB MOTIVATION  के मंच पर इस पोस्ट में हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे है, जिसे हर कोई इंटरनेट पर तलाशता है।

हर कोई जब भी इन्टरनेट पर कुछ भी Search करता है तो जरुर सपने पूरे कर छोडूंगा, सपनों को शहर, सपने कविताएं कोश, प्रेरक कविताएं, सपनो की उड़ान कविता, संघर्षमय जीवन पर कविता, मन की कविताएं, सपनों की दुनिया की कविताएं, ऐसे हजारो बार जरुर Google search engine में जरुर search करता है और ऐसा हर कोई कभी न कभी जरुर Search करता है!!!


" ना बोलूंगा ना देखूंगा, दुनिया से नाता तोड़ूंगा !

ना थकुंगा ना रुकूंगा, सपने पूरे कर छोड़ूंगा !

मैं जान फुंक दूंगा अपनी, पर रास्ता ना मोडूंगा !

सपने पूरे कर छोड़ूंगा ! सपने पूरे कर छोड़ूंगा !"



" टकराना है चट्टानों से, भिड़ना है मैदानों में !
 जुड़ना है धरती से मुझे, उड़ना है आसमानों। में !
रोक सके जज्बात मेरे अब, वो दम कहा तूफ़ानों में !
सालों लगे चाहे मुझे, राहों से मुख ना मोडूंगा !
सपने पूरे कर छोडूंगा, सपने पूरे कर छोडूंगा !!"


"है सब्र का फ़ल मीठा, लेकिन सब्र है कहा इंसानों में !
हो लक्ष्य ना जिसका जीवन में, वो रहते हैं श्मशानों में !
मेरा दर्द क्या जानेगा कोई, कही राज छुपे है मुस्कानों में !
टकराऊंगा हर दीवार से, पर हाथ ना जोड़ूंगा !
सपने पूरे कर छोडूंगा, सपने पूरे कर छोडूंगा !"


" जब तक पूरे ना हो जाए, चैन कहा अरमानों को !

लगे ना फल जब पेड़ों में, जाता कोन बागानों को !

मन में भाई जब ठान लिया, रोकेगा कोन दीवानों को !

रच के मे इक पाठ नया, इतिहास में जोड़ूंगा !!


" सपने पूरे कर छोडूंगा,
सपने पूरे कर छोडूंगा !!"


सफलता दृढ़ निश्चय और कठोर परिश्रम से प्राप्त होती है,  हमेशा ध्यान रखो लक्ष्य का कोई विकल्प नहीं है, आपकी प्राथमिकता सूची में सब से पहले अपना लक्ष्य रखो  फिर बाकी सब !!  पोस्ट को 1 से 10 के बीच रेटिंग जरूर दे ताकि हम और बेहतर कार्य कर सके !!


अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी तो , आपसे गुजारिश है कि इस पोस्ट को अपने दोस्तो , रिश्तेदारों के साथ whatsapp, Facebook और instagram और अन्य social media platforms पर शेयर जरुर करे, क्या पता उनको इस पोस्ट की बहुत जरूरत हो!!!





2 comments: